हल्द्वानी, सितम्बर 11 -- हल्द्वानी, संवाददाता। इनर व्हील क्लब हल्द्वानी राइजिंग स्टार ने गुरुवार को अपने सदस्यों और उनके बच्चों के लिए राव मार्शल आर्ट्स एकेडमी में एक आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा के कई महत्वपूर्ण तरीके सिखाए। क्लब का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को बढ़ाना है, जिसके लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसी के साथ क्लब ने अपना चार्टर डे भी बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटा गया और सदस्यों ने कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.