रांची, जुलाई 27 -- रांची। इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची की ओर से केसी मेमोरियल चेरिटेबल हॉस्पिटल लालपुर में पौधरोपण किया गया। 11 फूल और 11 फल के पौधे लगाए गए। क्लब की ओर से अस्पताल के अध्यक्ष डॉ बीएन बनर्जी और कर्मियों को कार्य में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। माली मनोज को छाता प्रदान किया गया। क्लब की अध्यक्ष सोमा भादुड़ी, सचिव अर्चना त्रिवेदी, देवजानी सान्याल, रिंकु बनर्जी, निशि श्रीवास्तव, डॉली दुबे, आराधना झा, अंजू देवी मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...