बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली न्यू नॉर्थ के पदाधिकारियों ने दुर्गा नगर स्थित अनाथालय में जरूरतमंद लोगों को सर्दियों के वस्त्र, मोजे, शॉल और खाद्य सामग्री बांटी। क्लब की प्रेसिडेंट मालती सिंह ने कहा कि समय-समय पर इनर व्हील क्लब सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेता रहता है। पौधरोपण, जरूरतमंदों की मदद करने का काम किया जाता है। स्वच्छ भारत अभियान, स्वास्थ्य संबंधित, साफ-सफाई सहित अन्य सामाजिक मुद्दों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर इनर व्हील क्लब बरेली न्यू नॉर्थ की प्रेसिडेंट मालती सिंह, मंजुला खंडेलवाल, रमा रानी, श्यामा अरोड़ा, प्रीति तिलक एवं दीप्रिया वर्मा आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.