गढ़वा, जुलाई 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर में सामाजिक विकास और सामुदायिक सेवा के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला संस्था इनर व्हील के नए क्लब इनरव्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस का औपचारिक रूप से गठन किया गया है। यह क्लब इनर व्हील क्लब के जिला 325 का 92वां क्लब है। इनर व्हील एक वैश्विक महिला स्वयंसेवी संस्था है जो रोटरी इंटरनेशनल से संबंधित है। सामाजिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य व अंतर्राष्ट्रीय सौहार्द के लिए कार्य करता है। नवगठित क्लब में 13 महिलाओं की सक्रिय भागीदारी है जो संस्थान के उद्देश्यों को स्वीकार करती हैं। नवगठित क्लब के अध्यक्ष के रूप में दीपाली अग्रवाल को चुना गया है। साथ ही उपाध्यक्ष विनीता आनंद को, सचिव पद का भार अंकिता अग्रवाल व कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी ममता कश्यप को सौंपा गया है। उसके अलावा नए पदाधिकारी में संपादिका रुचि अग्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.