संतकबीरनगर, फरवरी 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। इनरह्वील क्लब ने शहर के एक होटल में बुधवार को रंगारंग 'बसंत उत्सव' का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में पीले परिधानों की छटा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक सौहार्द ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि बसंत ऋतु नवजीवन, सकारात्मकता और सृजन का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन न केवल आपसी संबंधों को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण और सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। कलब की सचिव अनीता अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष सरिता जैन ने क्लब की आगामी सामाजिक योजनाओं और सेवा कार्यों की जानकारी दी। आईएसओ श्वेता पांडेय ने संगठन की गतिविधियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.