प्रयागराज, सितम्बर 1 -- इनरव्हील क्लब इलाहाबाद नव्या की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सोमवार को मित्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रिया नारायण और शालिनी तलवार ने किया। इस मौके पर सदस्यों ने गीत, संगीत, नृत्य की प्रस्तुति दी। मनोरंजक खेलों के साथ खुशियां साझा की। लोगों ने सामूहिक रूप से केक काटा और एक दूसरे को उपहार भेंटकर रिश्तों को ऊंचाई प्रदान की। क्लब की अध्यक्ष डॉ. नम्रता जायसवाल ने आभार व्यक्त किया। संयोजन चार्वी निगम, रुचिका मलिक ने किया। कीर्ति चौरसिया, शुभा, रंजना अग्रवाल मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.