अलीगढ़, नवम्बर 14 -- अलीगढ़। इनरव्हील क्लब अलीगढ़ मैत्री ने हरिओम नगर स्थित रामतीर्थ मिशन में पांच गरीब कन्याओं के विवाह के लिए सहयोग दिया और उन्हें शादी के आवश्यक सामान भेंट किए। डिस्ट्रिक्ट सीसीसीसी डॉ. दिव्या लहरी ने सभी कन्याओं को लाल चुनरी उढ़ाते हुए कहा कि मैत्री क्लब हमेशा ही समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाता आया है । अध्यक्ष भावना शर्मा ने इस कार्य में सहयोग करने के लिए सभी का धन्यवाद किया। सीजीआर रागिनी वाष्णेय ने इस कार्य की सराहना की। इस दौरान सीजीआर शालिनी सहगल, विशन झा, शिल्पी वार्ष्णेय, ममता बगाई, जॉली गुप्ता, पायल अरोड़ा, पूजा अग्रवाल, ममता मित्तल, नीतू अग्रवाल, आमली वार्ष्णेय,ऋतु अरोड़ा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.