देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया, हिंदुस्तान टीम। इनरव्हील क्लब ऑफ देवरिया सृजन का होली मिलन समारोह रविवार को बरनवाल सेवा सदन कसया ढाला पर आयोजित हुआ। इसमें क्लब की सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। प्रेसिडेंट सीमा जायसवाल ने मुख्य अतिथि अर्चना कुमारी को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। चेयरमैन सारिका ने कहाकि होली आपस में मिल जुलकर रहना सिखाती है। रंगों का संदेश भी हमें एक ही सीख देता है। क्लब की सभी सदस्यों ने प्रेमा केडिया, माया सिंह, आभा श्रीवास्तव, आराधना गुप्ता, शर्मिला सोनी, रेखा सिंह, पूनम वर्मा, राधा केडिया, प्रियंका वर्मा, मोनिका, रीना गुप्ता, शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.