बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- नालंदा : सारी नदियां सूखीं, सिर्फ गड्ढों में बचा है पानी फोटो पंचाने नदी : जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के बगल से गुजरने वाली पंचाने नदी। बिहारशरीफ। जिले में छोटी-बड़ी 40 नदियां हैं। फागुन में ही सारी नदियां सूख चुकी हैं। किसी में पानी नही है। सिर्फ सतह पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी बचा हुआ है। इसका खामियाजा सबसे अधिक किसानों को भुगतना पड़ रहा है। प्रमुख नदियों में शुमार पश्चिमी इलाके से गुजरने वाली लोकाइन जहानाबाद के मंडई बीयर से निकलती है। एकंगरसराय, इस्लामपुर, हिलसा, करायपरसुराय होते हुए आगे पटना सीमा में प्रवेश कर जाती है। जिले में इसकी लम्बाई करीब 30 किलोमीटर है। जहानाबाद के ही उदेरा बीयर से मुहाने नदी निकलती है। इसकी लम्बाई जिले में करीब 45 किलोमीटर। इस्लामपुर, परवलपुर, थरथरी, चंडी, हरनौत होते हुए यह मोकामा टाल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.