नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी वक्फ (संशोधन) विधेयक पर लंबी बहस चल रही है। इस दौरान बजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी के भाषण के एक हिस्से को लेकर जबरदस्त बवाल हो गया। विपक्ष ने इस बयान को एक्सपंज करने की मांग की। बीजेपी सांसद के भाषण के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के बीच तकरार हो गई, जिसपर शाह ने यहां तक कह दिया कि इनको मेरा हौआ है, इन्हें सिर्फ मैं ही दिखाई देता हूं। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने शाह पर हमला करते हुए कहा कि जब गुजरात में दंगे थे तो आप वहां गृह मंत्री थे और आपका क्या रोल था, यह सब जग जाहिर है। इस पर शाह ने पलटवार करते हुए बताया कि दंगे के समय वे गृह मंत्री थे ही नहीं, बल्कि 18 महीने बाद बने थे। वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने अपने भाषण में कहा, ''आजादी मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.