पटना, अक्टूबर 9 -- बिहार एनडीए में सीटों पर पेंच अभी नहीं सुलझा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मनाने में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता जुटे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय एवं भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को दिल्ली में चिराग के साथ वार्ता की। दूसरी ओर, चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने तुरंत सीट शेयरिंग फॉर्मूले का ऐलान करने की मांग कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र मुन्ना ने गुरुवार को कहा कि बैठकों का दौर तेजी से चल रहा है, पर निष्कर्ष नहीं निकल रहा। उन्होंने कहा कि 12 घंटे बाद (शुक्रवार से) नामांकन की प्रक्रिया होगी। इसको देखते हुए तुरंत बैठकर सीट बंटवारा तय होना चाहिए। गठबंधन में बड़े एवं छोटे दलों के लिए गठबंधन का फॉर्मूला क्या है, इसकी तक जानकारी नहीं दी जा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.