कन्नौज, मार्च 19 -- कन्नौज, संवाददाता। बोर्डिंग मैदान में चल रहे 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ के लिए मंगलवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर मां पीतांबरा की जय जयकार करते हजारों भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। सिर पर कलश लिए पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं और युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मां पीतांबरा की अगवानी करते भक्तों का सैलाब मानों ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पूरा शहर ही पीतांबरी रंग में सराबोर हो गया हो। हर ओर माता के जयकारे और जगह -जगह भक्तों पर होती पुष्प वर्षा ने पूरे शहर का माहौल भक्ति मय कर दिया। भक्ति के सागर में सराबोर हजारों महिलाओं के सिर पर रखे दिव्य कलशों की छटा देखते ही बन रही थी। माता की कलश यात्रा में शामिल होने को सुबह से ही महिलाओं के जत्थे शहर के बोर्डिंग मैदान पर पहुंचने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.