शाहजहांपुर, मार्च 24 -- संसद में सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई, अशोभनीय टिप्पणी को लेकर कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह ने आक्रोश जताया। उन्होंने बताया कि जिन्हें इतिहास की एबीसीडी नहीं पता है, वह लोग राणा सांगा पर टिप्पणी कर रहे हैं। जिसे सवर्ण समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। राज्यसभा सांसद को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। राणा सांगा ने युध्द में लड़ते लड़ते 80 घाव सहन कर भी जंग जारी रखी। विधायक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति की जानकारी मुनीश सिंह परिहार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.