प्रयागराज, मार्च 10 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज के मध्यकालीन इतिहास विभाग की ओर से इलाहाबाद स्कूल आफ हिस्ट्री पर विशेष व्याख्यान हुआ। प्रो. हेरंब चतुर्वेदी ने अपने व्याख्यान में इलाहाबाद स्कूल के प्रारंभिक इतिहासकार प्रो. रशब्रूक विलियम्स, सर शफात अहमद खान, प्रो. आरपी त्रिपाठी, प्रो. बेनी प्रसाद, प्रो. ताराचंद जैसे प्रमुख इतिहासकारों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से इतिहास लेखन में साक्ष्य के महत्व, बाहरी और आंतरिक आलोचना पर जोर दिया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे, डॉ. नीरज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.