नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- इंडिया वर्सेस श्रीलंका 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया की हरफनमौला दीप्ति शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है। दीप्ति ने इसी सीरीज के दौरान वुमेंस T20I क्रिकेट में 150 रन का आंकड़ा छुआ था, अब उनके नाम इस फॉर्मेट में 151 विकेट है। अगर आज श्रीलंका के खिलाफ दीप्ति एक विकेट लेती हैं, तो वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन जाएगी। फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट्ट के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं। यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने चुनी 2025 की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर, 4 भारतीय शामिल दीप्ति शर्मा ने अभी तक खेले 132 मैचों की 129 पारियों में 18.94 की औसत और 6.11 की इकॉनमी के साथ 151 विकेट चटकाए हैं। वहीं इतने ही विकेट मेगन शट्ट ने 17.70...