श्रावस्ती, जून 25 -- श्रावस्ती, संवाददाता। भाजपा की ओर से इंदिरा सरकार में लगाए गए आपातकाल की 50वीं बरसी बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर विकास भवन स्थित डीपीआरसी सेंटर में प्रदर्शनी लगाई गई। लोगों ने प्रदर्शनी देखकर आपातकाल के दौरान क्या क्या हुआ उसके इतिहास को जाना। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक रामफेरन पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिश्रीलाल वर्मा, सीडीओ शाहिद अहमद व एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में आपातकाल दिवस विषय पर लगाई गई प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व लोगों ने अवलोकन किया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में आपातकाल के कालखंड के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों, जन आंदोलनों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को दर्शाया गया। ...