चाईबासा, सितम्बर 27 -- चाईबासा। कांग्रेस भवन चाईबासा में शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्यों ने डॉ.मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक विशाल व्यक्तित्व थे। जिनके योगदान ने भारत को एक नई दिशा दी। वित्त मंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों ने देश को संकट से उबारा और वैश्विक बाजारों में भारत की उपस्थिति को मजबूत किया। आगे उन्होंने कहा कि डॉ.सिंह के नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक दृष्टि से प्रगति की, बल्कि उनका कार्यकाल सामाजिक प्रगति और वैश्विक पहचान के लिए भी जाना जाता रहेगा। उनके द्वारा किए गए विनियमन, निजीकरण और विदेशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.