बुलंदशहर, मई 30 -- रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पुण्यतिथि पर खंड विकास सभागार में कार्यक्रम आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया रहीं। डॉ. अंतुल तेवतिया ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर को शासन के लिए नहीं सेवा के लिए जाना जाता है। अहिल्याबाई होल्कर का शासन सुशासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। जिसे अपना प्रेरणा का स्रोत मानकर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। इतिहास को पीएम मोदी के कार्यकाल में दोहराया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख नेहा यादव ने कहा अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में समाज के हर क्षेत्र में सुधार किया। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तेवतिया ने किया। पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव सै...