बगहा, फरवरी 9 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय इंटर की परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में वज्ञिान संकाय और वाणज्यि संकाय के छात्र-छात्राओं की हन्दिी विषय की तो दूसरी पाली में कला संकाय के छात्र छात्राओं की इतिहास विषय की परीक्षा ली गई। इंटर संकाय में हिंदी विषय की परीक्षा के समाप्त होने के साथ ही इंटर में वज्ञिान संकाय के छात्र-छात्राओं की सभी प्रमुख विषयों की परीक्षा समाप्त हो गई। पीसीएम और पीसीबी के छात्रों की फिजक्सि, रसायन, मैथ और और बायोलॉजी विषयों की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओ ने राहत की सांस ली। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के साथ ही छात्र अपने-अपने घरों की तरफ लौटने लगे। सुबह में घना कोहरा होने के कारण मौसम ने भी छात्र-छात्राओं की अच्छी परीक्षा ली। छात्र-छात्राएं ठीठुरते हुए परीक्षा कें...