मुंगेर, फरवरी 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में चल रहे इंटर की परीक्षा सोमवार को भी कड़ी चौकसी के साथ शुरू हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखे। जिले के सभी 25 परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात दिखे। सोमवार को भी परीक्षार्थियों को 9 बजे तक ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा को लेकर शहर में छठे दिन भी जगह-जगह जाम की स्थिति रही, जिसके कारण आवागमन करने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से उड़नदस्ता टीम को भी तैनात किया गया था। सोमवार को प्रथम पाली में हिन्दी की परीक्षा ली गई, जबकि द्वितीय पाली में इतिहास की परीक्षा आयोजित की गई। छठे दिन साइंस की परीक्षा समाप्त हो गयी। परीक्षा समाप्त होने पर परीक्षार्थियों में काफी खुशी देखी गई। सबसे अहम बात तो यह है कि अब तक इंटर की परीक्षा में एक ...