बागपत, दिसम्बर 14 -- मेरठ से इतिहासकारों की एक टीम ने रविवार को बडागांव में त्रिलोक तीर्थ मंदिर के दर्शन किए। उन्होने बडागांव धर्म क्षेत्र के सभी मंदिरों का भ्रमण कर उनका इतिहास जाना। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ के इतिहास कारों की टीम रविवार को बडागांव धर्मक्षेत्र में पहुंची। वहां त्रिलोकतीर्थ मंदिर, प्राचीन जैन मंदिर, बाहुबली क्षेत्र, साधुवृति आश्रम आदि का भ्रमण किया। त्रिलोक तीर्थ के प्रबंधक त्रिलोक जैन ने उनको क्षेत्र के इतिहास की जानकारी दी। क्षेत्र के अलौकिक दर्शन से टीम के सदस्य भावविभोर हो गए। टीम में डा. केके शर्मा, डा. मनीषा त्यागी, डा. राजीव प्रकाश आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.