रांची, जनवरी 4 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के इतवार बाजार निवासी सावित्री देवी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख रुपये नकद सहित जेवरात चुरा लिया। घटना गुरुवार की शाम लगभग छह बजे की है। इस संबंध में सावित्री देवी ने रातू थाना में लिखित आवेदन दिया है। पीड़िता के अनुसार वह अपने परिवार के साथ दिउड़ी मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा कर देर रात घर लौटने पर देखा कि चोर डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने की चेन, चांदी की पायल, बिछिया, सोने की अंगूठी, चांदी के तीन सिक्के, कारपेंटर मशीन दो पीस, एक बड़े साइज का नीला बैग, तीन जोड़ी जींस पैंट समेत कई जरूरी दस्तावेज चोर उठा ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...