जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- यात्री सुविधा में टाटानगर की दो ट्रेनों से सेकेंड एसी और सेकेंड क्लास के कोच हटाकर स्लीपर व थर्ड एसी का कोच बढ़ाया गया। दक्षिण पूर्व जोन के आदेश पर टाटानगर रेलवे परिचालन विभाग ने बुधवार 1 अक्तूबर से दोनों ट्रेनों में स्लीपर और थर्ड एसी कोच बढ़ा दिया। जानकारी के अनुसार, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस से द्वितीय श्रेणी चेयरकार के दो कोच को हटाकर दो स्लीपर कोच लगाए गए, जबकि, टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से एक सेकेंड एसी हटाकर थर्ड एसी का एक कोच बढ़ाया गया है। इससे टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस में स्लीपर कोच बढ़कर 6 हो गए, जबकि टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में यात्रियों को थर्ड एसी के 5 कोच की सुविधा मिलेगी। टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 878 किलोमीटर का रूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.