अलीगढ़, नवम्बर 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस की ओर से इतनी बड़ी संख्या में की जा रही कार्रवाई भी किसी काम की नहीं है। शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में यातायात व्यवस्था अब भी बेपटरी है। चौक-चौराहों पर अनियंत्रित ट्रैफिक व लोगों की मनमानी के आगे पुलिस की सख्ती भी बेअसर नजर आ रही है। सबसे व्यस्ततम रामघाट रोड का बुरा हाल है। क्वार्सी चौराहे से लेकर मीनाक्षी पुल तक दोनों तरफ आड़े-तिरछे वाहन व्यवस्था को मुंह चिढ़ाते हैं। पुलिस के सामने नियम तोड़ते लोग सुधार की बजाय उलझने को समझदारी मानते हैं। ऐसे में नागरिक होने के नाते शहर के लोगों को जिम्मेदारी लेनी होगी कि हम भी यातायात को सुधारने में अपनी भूमिका निभाएंगे। खुद से शुरुआत करके न तो खुद नियमों का उल्लंघन करेंगे और न ही अपने आसपास लोगों को करने देंगे। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे रामघाट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.