गोरखपुर, नवम्बर 1 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के राघोपट्टी पड़री के टोला फैलहा निवासी विनोद यादव (45 वर्ष) शुक्रवार शाम से लापता हैं। देर शाम उनकी साइकिल और चप्पल गोर्रा नदी के इटौवा पुल पर मिली, जिससे हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने नदी में छलांग लगा दी है। परिजनों के मुताबिक, विनोद यादव शुक्रवार दोपहर बाद साइकिल लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। रात करीब सात बजे ग्रामीणों ने पुल पर साइकिल और चप्पल देखी तो सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर झंगहा थाने की पुलिस भी पहुंच गई और देर रात तक नदी के किनारे जांच-पड़ताल की। अंधेरा बढ़ जाने के कारण तलाशी अभियान शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि विनोद यादव की पत्नी की मौत कोरोना काल में हो गई थी।...