लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, संवाददाता। इटौंजा में शुक्रवार को सर्राफ राजेश वर्मा (45) का शव घर से कुछ दूर पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इटौंजा के महोना निवासी राजेश वर्मा (45) महोना में बालाजी ज्वेलर्स दुकान चलाते थे। राज के मुताबिक कुछ समय से पिता राजेश की तबियत कुछ समय से सही नहीं थी। वह दुकान पर भी नहीं जा रहे थे। गुरुवार रात नौ बजे पिता डॉक्टर को दिखाकर घर आए थे। इसके बाद खाना खाकर वह छत पर सोने चले गए। सुबह काफी देर बाद भी नीचे न आने पर वह छत पर देखने गए तो पिता नहीं थे। पूरे घर में खोजा पर उनका कुछ पता नहीं चला। सुबह नौ बजे सूचना मिली कि पिता राजेश घर से एक किमी दूर किशनपुर-महोना रोड पर खाली प्लॉट में नीम के पेड़...