इटावा औरैया, फरवरी 22 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से सैफई उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को प्रेरणा सभागार, विकास भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की तथा पैथोलॉजी ऑन व्हील्स के माध्यम से निःशुल्क पैथोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शुभारंभ कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों व सहयोगी टीम के कार्य की सराहना की। साथ ही अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी भ्रमण किया। कुलपति ने आमजन व न्यायिक कर्मियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.