लखनऊ, जनवरी 5 -- प्रदेश में पहाड़ों से आ रही बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में प्रभावी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 शहरों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे में कमी आने से दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण गलन बरकरार है। ताज नगरी आगरा में सुबह घने कोहरे से दृश्यता शून्य होने के कारण ग्वालियर रोड पर एक के बाद एक सात वाहन टकरा गए। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। प्रयागराज में रविवार रात इस सीजन में दूसरी बार सबसे कम तापमान होने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। ठंड लगने के साथ मेजा के किसान सुभाष चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.