इटावा औरैया, जनवरी 12 -- सोमवार की सुबह रायनगर फीडर से जुड़ी 33 केवी लाइन का भूमिगत केबिल का बॉक्स फटने से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। यह केबिल बॉक्स ब्लॉक कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे से होकर गुजरता है, जो बलरई, जुगोरा, सिरसा बीबामऊ समेत क्षेत्र के चार बिजलीघरों को आपूर्ति देता है। हादसे के चलते लगभग 100 गांवों में बिजली गुल हो गई, जिससे करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हुई। सुबह करीब सात बजे अचानक केबिल बॉक्स में धमाके के साथ आग लग गई, जिसके बाद सप्लाई बंद हो गई। बिजली कटते ही ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मच गया। पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्यों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर एसडीओ आनंद पाल सिंह, जेई कौशल पांडेय व रघुनाथ सिंह विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंच...