इटावा औरैया, नवम्बर 25 -- इटावा, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर में शादियां कराई गई। इस समारोह 145 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थाम लिया। 138 जोड़ों का मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया गया। 7 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।धूमधाम से शादियां कराई गईं। समारोह स्थल पर आकर्षक सजावट की गई थी और बैंड भी बज रहा था। सदर विधायक सरिता भदौरिया और डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने नव दम्पत्तियों पर फूलों की वर्षा कर आर्शीवाद दिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सभी वर,बधुओ को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी जोड़े सलामत रहें। आगे आने वाला आपका जीवन सुखमय हो यही कामना है। उन्होने कहा कि जितने जोडे़ विवाह के बन्धन में बंधे हैं, पत्नी पति का, पत्नी पति का सम्मान करें। घर के बड़े बुजुर्गो का सम्मान कर उनका भी आ...