इटावा औरैया, जनवरी 4 -- शहर के 11 पार्कों के सौंदरीकरण को लेकर आवास विकास परिषद जल्द ही काम का शुरू करने जा रहा है। रविवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने फ्रेंड्स कॉलोनी के गायत्री पार्क में इन पार्कों के निर्माण और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर भूमि पूजन किया। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार जिले में विकास को बेहतर गति देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। यही कारण है कि नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले प्रमुख पार्कों का सौंदरीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिन में निर्माण कार्य शुरू कराया जाए जिससे समय से काम पूरा हो सके। इस मौके पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि 11 पार्कों के लिए आवास विकास परिषद की ओर से सौंदरीकरण, मरम्मत, नवीनीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था आदि की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 करोड़ 36 लाख रूपये सरकार से बजट प्...