इटावा औरैया, फरवरी 20 -- वाराणसी के बाबतपुर में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित अंडर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। सैफई के पहलवानों ने 10 पदक अपने नाम किए। ग्रीको-रोमन शैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर टीम ने उत्तर प्रदेश चैंपियन का खिताब हासिल किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों के बीच सैफई के पहलवानों का दबदबा देखने को मिला। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पदक तालिका में बढ़त बनाते हुए टीम ने ग्रीको-रोमन वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं इटावा जिले के क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.