इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- कानपुर देहात के अकबरपुर पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात संजय सिंह पुत्र विजय सिंह का शनिवार देर शाम पैतृक गांव छिबरौली में निधन हो गया। संजय सिंह वर्ष 2011 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह चार माह की छुट्टी पर घर आए हुए थे, और लीवर में गांठ कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। संजय सिंह 15 जनवरी से मेडिकल अवकाश पर थे और तीन दिन से लगातार इलाज के लिए कानपुर जा रहे थे। उनका इलाज रीजेंसी अस्पताल, कानपुर में चल रहा था। शनिवार शाम लगभग आठ बजे उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई। परिजनों ने तत्काल डॉक्टर से संपर्क किया, लेकिन देर शाम उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद चंबल नदी के किनारे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें सलामी दी और नम आंखों से व...