इटावा औरैया, जनवरी 31 -- मोहन की मड़ैया निवासी 45 वर्षीय चरन सिंह पुत्र आदिराम लकड़ी का काम करते समय मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में उनके हाथ की अंगुलियां कट गईं। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, छिमारा रोड पर गांव प्रतापपुरा के पास खड़े 28 वर्षीय आशीष पुत्र प्रवेश कुमार बनामई निवासी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उधर, लुधपुरा निवासी 40 वर्षीय अखलेश पुत्र राजेंद्र छत की सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने पर उनकी पत्नी स्नेहलता ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...