इटावा औरैया, जनवरी 1 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के धूमनपुरा में कक्षा दस के एक छात्र ने प्लाट पर बनी झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धूमनपुरा निवासी हिमांशु पुत्र सत्यराम राजपूत गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घर के पास स्थित प्लाट पर गया था। वहीं, बनी झोपड़ी में उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद ताऊ की बेटी किसी काम से प्लाट पर पहुंची तो उसने हिमांशु को झोपड़ी में फंदे से लटका देखा। यह देखते ही उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आनन-फानन में हिमांशु को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृ...