इटावा औरैया, जनवरी 2 -- इकदिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित सेठ चंपारण रेस्टोरेंट पर गुरुवार देर रात युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहा के पास रहने वाले अविनाश यादव ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11:53 बजे वह अपने रेस्टोरेंट पर मौजूद थे। इसी दौरान तीन नामजद और कुछ अज्ञात युवक रेस्टोरेंट पर पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। कर्मचारियों द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने आपा खो दिया और धारदार हथियार निकालकर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। हमले में अविनाश यादव सहित रेस्टोरेंट के कई कर्मचारी घायल ...