इटावा औरैया, मार्च 24 -- कस्बा में रविवार सुबह नवीन गल्ला मंडी रोड पर गेट नंबर एक के सामने नगला पसी के अवनीश उर्फ बंटू की दुकान की ऊपरी मंजिल पर मकान निर्माण का काम चल रहा था। सामने से बिजली की 11 हजार वोल्टेज की लाइन मंडी की तरफ गई हुई है। कस्बा के मोहल्ला महलई टोला का 47 वर्षीय मानिक चंद्र ऊपरी मंजिल पर मजदूरी कर रहा था। इस दौरान हाइटेंशन लाइन से किसी तरह सरिया छू गया। जिससे वह बुरी तरह झुलसकर चिल्लाने लगा। काम कर रहे मिस्त्री अन्य मजदूर चीख पुकार सुनकर इकट्ठे हो गए। किसी तरह लोगों ने उसे करंट की चपेट से दूर किया। एंबुलेंस से मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, डॉक्टरों ने हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.