इटावा औरैया, मई 30 -- हर घर नल शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना ब्लॉक महेवा में बीहड़ क्षेत्र के गांवों में मुसीबत का सबब बन गई है। पंपों से ही घरों में पानी सप्लाई की जा रही है। जिस कारण प्रेशर कम होने से घरों में तो दूर, गांव की गलियों तक भी पानी नहीं पहुंच पाता और सारा पानी जर्जर पाइप लाइनों के कारण लीकेज होने से गली, सड़कों, नालियों में बह जा रहा है। गांव ईकरी में राधा कृष्ण मंदिर के पास, सौरभ के घर के पास पाइप लाइन के लीकेज से सारा पानी गली में बहता है। असदपुर गांव के पप्पू तिवारी का कहना है कि कई जगह पानी भरता है। प्रधान प्रतिनिधि मुन्नी लाल का कहना है कि नलों में पीतल की टोंटी लगनी थी लेकिन टौंटी लगाई नहीं ठेकेदार को कई बार बताया लेकिन सुनता ही नहीं हैं। ठेकेदार के प्रतिनिधि संजीव का कहना है कि काम पूरा हो चुका है। गांव विधीपुरा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.