इटावा औरैया, फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के आपातकालीन चिकित्सा विभाग द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किल्स डेवलपमेंट केजीएमयू लखनऊ के सहयोग से आयोजित इमरजैंसी मैनेजमेंट कार्यक्रम में 100 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए और आपातकालीन एवं ट्रॉमा प्रबंधन के व्यावहारिक कौशल अर्जित किए । कार्यक्रम में कुलपति डा. अजय सिंह ने कहा कि यूपीयूएमएस केवल एक चिकित्सा संस्थान नहीं बल्कि राष्ट्र के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने का एक सशक्त स्तंभ है। हमारा उद्देश्य ऐसे दक्ष स्वास्थ्यकर्मियों का निर्माण करना है, जो विषम और संसाधन-सीमित परिस्थितियों में भी अंतिम नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और जीवनरक्षक आपातकालीन सेवाएँ पहुँचा सकें। केजीएमयू के साथ यह अकादमिक एवं तकनीकी सहयोग प्रदेश की ट्रॉमा एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.