इटावा औरैया, फरवरी 23 -- इटावा, संवाददाता। नौकरी का झांसा देकर युवती को देह कारोबार में धकेलने की सनसनीखेज शिकायत पर पुलिस ने रविवार को सिविल लाइन क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक केन्याई महिला समेत तीन युवतियां बरामद की गईं। विदेशी महिला के दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। कानपुर निवासी युवती सुबह सीधे कोतवाली पहुंची और आपबीती सुनाई। आरोप लगाया कि उसे नौकरी के बहाने इटावा बुलाकर रेलवे रोड स्थित डाकघर के पास चल रहे स्पा सेंटर में दो महीने से रखा गया था। वहां उससे जबरन आपत्तिजनक कार्य कराने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई और मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का होने पर सूचना तत्काल संबंधित थाने को दी गई। संवेदनशीलता को दे...