इटावा औरैया, फरवरी 5 -- नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और अतिक्रमण हटाने को लेकर तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एसडीम काव्या सी ने की। बैठक में नगर की दो स्टैंड व्यवस्था और तीन प्रमुख जाम पॉइंट को लेकर विस्तार से चर्चा हुई साथ ही व्यापारियों की समस्याएं भी सामने आईं। व्यापारियों ने बताया कि चार पहिया ठेले लेकर दुकानों के सामने खड़े हो जाते हैं, जिससे सड़क पर आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। व्यापारियों ने यह भी चिंता जताई कि फाटक बंद होने की स्थिति में यातायात व्यवस्था और अधिक बिगड़ सकती है। इस पर एसडीम काव्या सी ने आश्वस्त किया कि सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। फाटक बंद होने की स्थिति में उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या के निदान के लिए भी ठोस व्यवस्था की जा...