इटावा औरैया, फरवरी 10 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में वाहनों की पार्किंग और आवागमन को लेकर लागू की गई व्यवस्था को लेकर असंतोष सामने आया है। आरोप है कि कुलपति प्रोफेसर डा. अजय सिंह के निर्णय मरीजों, स्टाफ की गाड़ियां परिसर के बाहर ही रहने के आदेश से बुरा असर पड़ रहा है। इससे विश्वविद्यालय परिसर के भीतर व बाहर जाम और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। राष्ट्रीय सनातन सेना, मैनपुरी के जिला अध्यक्ष आशु पांडेय ने इस संबंध में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी 2026 को उन्होंने स्वयं अपना शरीर इस विश्वविद्यालय को दान किया है। उनके हृदय, लीवर और आंखें दान की गई हैं, ताकि जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सके। ऐसे में जब इसी संस्थान में मरीजों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है, तो यह बेहद पीड़ादायक है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.