इटावा औरैया, फरवरी 7 -- इटावा। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने हेतु सुपर मॉम प्रतियोगिता का भावनात्मक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना था कि बच्चे की पहली पाठशाला उसका घर और पहली गुरु उसकी माँ। शुभारंभ मुख्य अतिथि मालती देवी, विशिष्ट अतिथि डॉ. निधि यादव तथा प्रधानाचार्य कमल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। कंचन सक्सेना व किरन गौतम ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों की माताओं के लिए पास दि बैलून, ग्रैब द ऑब्जेक्ट, बोल बेबी बोल, टंग ट्विस्टर, बैलेंसिंग, इसकी टोपी उसके सिर जैसे रोचक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। माताओं ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ भाग लेकर कार्यक्रम क...