इटावा औरैया, फरवरी 22 -- ताखा तहसील परिसर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सीडीओ अजय कुमार गौतम ने कैंटीन ब्लॉक मुख्यालय स्थित पार्कों और अधूरे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील में संचालित समूह की कैंटीन में उपलब्ध खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समूह की कैंटीन में पचनद प्रेरणा से जुड़े शुद्ध चने और बेसन से बने उत्पाद ही रखे और बेचे जाएं उन्होंने कहा कि सरकारी परिसरों में संचालित कैंटीनों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और स्वच्छता के साथ पौष्टिक सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों से कैंटीन में मिलने वाली चाय की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली कुछ अधिवक्ताओं द्वारा चाय की गुणव...