इटावा औरैया, नवम्बर 4 -- भरथना पुराना अस्पताल के पीछे गोल्डन पैलेस निवासी 62 वर्षीय मोहम्मद नसीर पुत्र मुन्ना खां की जवाहर रोड स्थित शराब ठेका के पास मस्जिद के सामने अंडे की दुकान है। मंगलवार सुबह वह दुकान खोलकर अंडे उबाल रहे थे। इसी दौरान पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने जोर पकड़ लिया और लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के दौरान नसीर आग की चपेट में आ गए और झुलसकर वहीं बेहोश हो गए। आस-पास के लोगों ने किसी तरह पानी डालकर आग बुझाई। घायल नसीर को परिजनों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उनका बेटा मोहम्मद फहीम और पत्नी फरीदा बेगम मौके पर पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.