इटावा औरैया, फरवरी 20 -- क्षेत्र के गांव जारीखेड़ा के अखिलेश कुमार की 18 वर्षीय पुत्री आकांक्षा की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कुछ समय पहले सिर में तेज दर्द के कारण वह कोमा में चली गई थी, जिसका आगरा में उपचार कराया गया था। इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार हो गया था। गुरुवार रात आकांक्षा को अचानक फिर से सिर में तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। घबराए परिजन एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...