इटावा औरैया, जनवरी 1 -- नए साल का पहला दिन कड़ाके की सर्दी और कोहरे की भेंट चढ़ गया। इसके कारण लोग परेशान रहे। 6.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा और लोग सर्दी से कांपते रहे। सुबह कोहरा छाया रहा और पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हुए। गुरुवार को सुबह जब लोगों की आंख खुली तो चारों ओर कोहरा छाया हुआ था। उसके कारण दृश्यता काफी कम थी और आसपास का भी नहीं दिखाई दे रहा था। सुबह तो स्थिति यह थी कि दिन में भी लाइट चलनी पड़ रही थी और फिर पूरे दिन यही स्थिति बनी रही। कोहरा तो छटा लेकिन धूप नहीं निकली। इसके कारण पूरे दिन अंधेरा सा छाया रहा। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन भी कम संख्या में ही चले और जो वाहन चले उन्हें दिन में भी लाइट जलाकर धीमी गति से चलाना पड़ा। हालांकि पुलिस की ओर से एक सप्ताह पहले ही यह सलाह दी गई थी कोहरे के दौरान वाहन चलाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.