इटावा औरैया, सितम्बर 19 -- प्रशासन की ओर से चलाई जा रहे कब्जा हटाओ अभियान को लेकर खलबली मची रही। गुरुवार को भी यह अभियान अलग-अलग स्थानों पर चलाया गया और 3.2 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। सभी क्षेत्रों में संयुक्त टीमों ने जाकर यह अभियान चलाया और मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान अवैध कब्जा भी हटाया गया। जिन स्थानों से अवैध कब्जा हटाया गया उसमें 21 नाली, 23 रास्ते, एक तालाब, चार बंजर भूमि, तीन खलिहान और 8 अन्य प्रकार की जमीन शामिल हैं। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में टीमों ने जाकर जमीन संबंधी विवादों का निस्तारण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...