इटावा औरैया, जनवरी 5 -- सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने जनता की शिकायतें सुनी। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें जमीनी विवाद से संबंधित थी। उन्होने एक सप्ताह में सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए कहा। यह भी कहा कि एक सप्ताह में शिकायतोंं का निस्तारण नही होने पर देरी का कारण भी बताया जाए। समाधान दिवस में 14 शिकायतें आईं जिसमें मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि अधिकारी सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाये साथ ही जबाबदेह लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.