इटावा औरैया, मार्च 30 -- नगर के मोहल्ला अहीर टोला में देवी मंदिर के समीप चोक हो गई पुलिया की शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अनसुनी किए जाने के बाद वार्ड सभासद स्वयं नाली का पानी साफ करने के लिए जुट गया। सभासद का यह विरोधी सत्याग्रह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। दरअसल अहीर टोला में स्थित गमा देवी मंदिर के समीप पुलिया के काफी समय से चोक पड़े होने के कारण नाली का गंदा पानी देवी मंदिर में पहुंच रहा था। वार्ड सभासद संजीव कुमार ने कई बार नगर पालिका अध्यक्ष से इस समस्या के निदान के लिए विनती की, लेकिन उनके द्वारा लगातार अनसुनी करने के कारण उनके वार्ड की यह समस्या हल नहीं हो सकी। रविवार से चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में इस दौरान आएंगे जाएंगे। श्रद्धालुओं को नाली के पानी में से होकर न गुजरना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.